खून से लथपथ हुई दुल्हन, जानकारी मिलते ही परिजनों में मची चीख-पुकार

हादसा हाथरस रोड पर नगला जयलाल के पास हुआ। जानकारी के अनुसारअराफदपुर-फर्रुखाबाद के रहने वाले शिवम का हाथरस की तनुज के साथ तीन दिसंबर की रात को शादी हुई थी। सोमवार को विदाई समारोह चल रहा था। दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर कार से अपने घर फर्रुखाबाद के लिए निकला। कार में दूल्हा-दुल्हन के अलावा अन्य लोग सवार थे। कार जैसे ही हाथरस रोड पर नगला जयलाल के पास पहुंची तो ड्राइवर को झपकी आ गई।

 
dulhan

हाथरस।  सूसराल जा रही दुल्हन की कार हादसे का शिकार हो गई जिसमें दुल्हन सहित कई लोग घायल हो गये। हादसे की जानकारी होने पर लड़का और लड़की के पक्ष के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी मौके पर पहुंचे।


हादसा हाथरस रोड पर नगला जयलाल के पास हुआ। जानकारी के अनुसारअराफदपुर-फर्रुखाबाद के रहने वाले शिवम का हाथरस की तनुज के साथ तीन दिसंबर की रात को शादी हुई थी। सोमवार को विदाई समारोह चल रहा था। दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर कार से अपने घर फर्रुखाबाद के लिए निकला। कार में दूल्हा-दुल्हन के अलावा अन्य लोग सवार थे। कार जैसे ही हाथरस रोड पर नगला जयलाल के पास पहुंची तो ड्राइवर को झपकी आ गई।


ड्राइवर की आंख खुली तो उसके सामने अचानक से एक साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और कार हाईवे किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद कार के अंदर बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। कार के अंदर बैठी दुल्हन और उसकी देवरानी बुरी तरह से घायल हो गईं। हादसे को देखते हुए लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

कार हादसे में दुल्हन और उसकी देवरानी को ज्यादा चोटें आई हैं। दुल्हन की नाक से नाक से लगातार खून बह रहा था जो बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा था। नई-नवेली दुल्हन को इस हालत में देखकर दूल्हे की हालत खराब हो गई। वहीं दुल्हन की देवरानी के सिर में चोट आई है। घटना की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो सभी अस्पताल पहुंच गए और सभी का हालचाल जाना। 

From Around the web