इन ट्रेनों का बदलेगा शेड्यूल, यात्रा करने से पहले जाने सही समय

गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15009 आगामी 8 से 12 फरवरी तक एवं मैलानी गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15010 नौ फरवरी से 13 फरवरी तक मैलानी से गोमती नगर स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी।
 
Special Train

गोरखपुर / लखीमपुर खीरी। पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर बुढ़वल-सीतापुर खंड पर पैच दोहरीकरण, प्री-नॉन इंटरलॉक, नॉन इंटरलॉक कार्य एवं सीआरएस निरीक्षण के कारण आठ फरवरी से 13 फरवरी तक ट्रेनों के शेड्यूल बदलेगा। मैलानी जंक्शन से लखनऊ, गोरखपुर रूट पर संचालित पांच जोड़ी गाड़ियों का संचालन मैलानी से सीतापुर जंक्शन स्टेशन तक बंद रहेगा।

गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15009 आगामी 8 से 12 फरवरी तक एवं मैलानी गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15010 नौ फरवरी से 13 फरवरी तक मैलानी से गोमती नगर स्टेशनों के मध्य निरस्त रहेगी।


यह ट्रेन गोमती नगर स्टेशन से गोरखपुर के मध्य संचालित होगी। मैलानी से डालीगंज जंक्शन के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 05087 दस फरवरी से 13 फरवरी तक एवं गाड़ी संख्या 05088 नौ फरवरी से 12 फरवरी तक खैराबाद स्टेशन से डालीगंज के मध्य संचालित होगी। मैलानी से सीतापुर स्टेशन के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 05491 एवं 05492 दस फरवरी से 14 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

लखनऊ जंक्शन से शाहगढ़ स्टेशन तक जाने वाली गाड़ी संख्या 05086 एवं मैलानी से डालीगंज तक जाने वाली गाड़ी संख्या 05085 नौ फरवरी से 13 फरवरी तक खैराबाद से लखनऊ जंक्शन स्टेशन के मध्य संचालित होगी। गाड़ी संख्या 05493 नौ फरवरी से 13 फरवरी तक एवं डालीगंज से मैलानी जंक्शन के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 05494 आगामी 10 फरवरी से 14 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

From Around the web