UP Monsoon Update: UP में कब होगी मानसून की इंट्री, जाने मौसम विभाग का अपडेट

UP Monsoon Updates:11 June 2024, People in UP are troubled by heatwave. Many districts of UP are burning due to heat. People have stopped coming out of their homes. Meanwhile, the Meteorological Department has issued a red alert of heatwave for some districts of UP.

 
monsoon update

UP Monsoon Updates:11 june 2024, यूपी में लोग हीटवेव से परेशान हैं। गर्मी से यूपी के कई जिले जल रहे हैं। लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून को इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में कब दस्तक देगा मानसून 

गर्मी से बेहाल प्रदेशवासी मानसून की राह देख रहे हैं। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब केरल से दूसरे राज्यों की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 

Monsoon Updates
उत्तरी अरब के अधिक हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिनों के दौरान समुद्र, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्से और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्से में मानसून दस्तक दे सकता है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही मानसून यूपी में दस्तक दे देगा।

यूपी में कब होगी बारिश?


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश से मानसून एंट्री कर लेगा। इस दौरान गोरखपुर, देवरिया, इलाहाबाद और वाराणसी के कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद 25 जून के आसपास मानसून दक्षिण-पश्चिमी यूपी की ओर बढ़ेगा। ऐसे में बरेली, बदायूं, इटावा और हरदोई के आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

 नोएडा-गाजियाबाद में भी 30 जून के आसपास बारिश हो सकती है।  24 से 25 जून के आसपास मानसून राजधानी लखनऊ में आ सकता है।

From Around the web