UP Weather Update : इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Jagruk Youth News, New Delhi , UP Weather Update : कई राज्यों में ठंड कहर बरसा रही है, इस सूची में उत्तर प्रदेश और बिहार का नाम भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के तापमान में दिन-ब-दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 3 दिसंबर के बाद कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया जा सकता है। वहीं, बिहार में तो ठंड कहर बरपा रही है। दिसंबर शुरू होते ही बिहार में कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई। बिहार का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 3 दिसंबर के बाद कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया जा सकता है। लेकिन फिलहाल 3, 4 और 5 दिसंबर तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, आने वाले 48 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में 4 दिसंबर से सर्द हवाएं चलने के आसार हैं। इसके अलावा 2 से 3 दिन बाद मौसम में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का स्तर बढ़ेगा।
9 डिग्री तक लुढ़का तापमान
बिहार के मौसम को लेकर विभाग ने बताया कि दिसंबर की शुरुआत में ही राज्य का तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि अभी तापमान में 3 डिग्री तक ही गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा, अगले कुछ दिनों तक राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। साथ ही, बिहार के कई जिलों में कुहासे का दायरा बढ़ेगा। पूरे उत्तर भारत में 120 नॉट की जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इसके प्रभाव से बिहार में पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने वाली है।