Weather Update : उत्तर भारत में ठंड का कहर, जानें कब तक मिलेगी राहत

Weather Update : पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर पारा गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया हुआ है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। रविवार को भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आज भी पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
 
mosam

Weather Update:  नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी तक कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दी हैं। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान रहा।

राजधानी के कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रेलवे के मुताबिक, घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं। आईएमडी ने रविवार को शीत लहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताया। दिल्ली में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 19 और 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


पंजाब, हरियाणा में भीषण शीतलहर का प्रकोप


पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर पारा गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया हुआ है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। रविवार को भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आज भी पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

हरियाणा में नारनौल 3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ शनिवार को सबसे ठंडा स्थान रहा। अंबाला में भी ठंड की स्थिति बनी रही और यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। पंजाब में भी ठंड की स्थिति से कोई राहत नहीं मिली। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशरू 7.2, 4.9 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से कुछ राहत


मध्य प्रदेश में वातावरण में नमी के कम होते ही बादलों के छटने से लोगों को अब कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। राज्य में बीते कई दिनों तक वर्षा और सर्द हवाओं के प्रभाव से कड़ाके की ठंड से गुजरा। प्रदेश की राजधानी भिंड, ग्वालियर, मुरैना और मऊगंज जिले में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। दतिया, शिवपुरी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया। भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में धूप निकलने के कारण अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। अगले 24 घंटों के मौसम का मिजाज शुष्क रहने और सुबह के समय धुंध की संभावना है।

From Around the web