weather update today : इन 10 राज्यों में और ज्यादा पडेगी झुलसा देने वाली गर्मी, जानें अपने जिले का मौसम का हाल

weather update today : मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और ओडिशा में 23 अप्रैल तक लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी जारी की है। सौराष्ट्र-कच्छ, तेलंगाना, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भी हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है।  

 
weather update today

Photo Credit: jynews

नई दिल्लीः weather update today ,  यूपी-बिहार और दक्षिण भारत में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। विदर्भ, मराठवाड़ा, रायलसीमा के कई हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच है। 

यहां पर पड़ रही भीषण गर्मी


मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तराखंड, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। 

इन जगहों पर पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा


मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में आंध्र प्रदेश के नान्दयाल में 44.3, तिरुपति में 43.2, ओडिशा के बारीपड़ा में 44.2, बौध में 44.3, पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 44, झारखंड के जमशेदपुर में 43.2, उत्तर प्रदेश में 43.6 और विदर्भ के अकोला में 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यहां पर आज भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

इन राज्यों में चलेगी लू


मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और ओडिशा में 23 अप्रैल तक लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी जारी की है। सौराष्ट्र-कच्छ, तेलंगाना, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल के अलग-अलग हिस्सों में भी हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है।  


दिल्ली में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। आईएमडी के मुताबिक इस साल गर्मी के मौसम में यह अब तक दर्ज सबसे अधिक तापमान है। मौसम कार्यालय ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज सतही हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान करीब 39 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।  

कहां-कहां बारिश होगी

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ छिटपुट बारिश या बर्फबारी की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल-माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

From Around the web