लिफ्ट में अकेली मिली महिला डॉक्टर तो डिलीवरी बॉय ने कर दी शर्मनाक हरकत

Mumbai A delivery boy did obscene acts with a female doctor in the lift of a building. After this the woman complained about him to the police. The police also took the matter seriously and immediately started investigation.

 
Crime News

मुंबई। एक डिलीवरी बॉय ने एक इमारत की लिफ्ट में महिला डॉक्टर के साथ अश्लील हरकत की। इसके बाद महिला ने उसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। कुछ देर की जांच के बाद ही पुलिस को सफलता मिल गई और पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आइए आपको विस्तार से इस मामले की जानकारी देते हैं।


महाराष्ट्र के कल्याण से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। डोंबिवली पूर्व के पांजुरंग वाड़ी में यशवंत धोत्रे नाम का एक शख्स रहता है जो जोमैटो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। कल यानी 12 जून की शाम को वह एक इमारत के छठे मंजिल पर पार्सल देने के लिए गया था।

इसी दौरान एक महिला डॉक्टर उसी इमारत के 7वें मंजिल पर फिजियोथेरेपी के लिए गई थी। महिला डॉक्टर लिफ्ट से नीचे उतर रही थी तभी यह डिलीवरी बॉय जिसका नाम यशवंत धोत्रे है, वह लिफ्ट का इंतजार कर रहा था और फ्लोर पर आने के बाद लिफ्ट में चढ़ गया। लिफ्ट जैसे ही ग्राउंड फ्लोर के लिए शुरू हुई, उस शख्स ने महिला डॉक्टर के साथ अश्लील हरकत की। लिफ्ट के रूकने के बाद उसे पकड़ने की कोशिश की मगर वह भाग गया।

महिला ने पता किया कि वह किसके घर पर डिलीवरी देने आया था। इसके बाद महिला ने मानपाड़ा पुलिस थाने में उसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत बिल्डिंग के ब्ब्ज्ट फुटेज देखे और जोमैटो से भी बात की। इसके बाद आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई और उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि वे जांच में लगे हैं कि इससे पहले आरोपी ने और कितने लोगों के साथ ऐसा घृणित कृत्य किया है।

From Around the web