किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते 69 ट्रेनों को किया रद्द

रेलवे विभाग ने 69 ट्रेनों को 22 मई तक रद्द घोषित किया है। इनमें चंडीगढ़ की 10 और मोहली की 1 ट्रेन शामिल है। 
 
Special Train

चंडिगढ़ः किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते रेलवे विभाग ने 69 ट्रेनों को 22 मई तक रद्द घोषित किया है। इनमें चंडीगढ़ की 10 और मोहली की 1 ट्रेन शामिल है। 

इसके साथ ही शंभु बैरियर पर ट्रैक जाम होने के कारण 53 ट्रेनों को वाया चंडीगढ़ होकर अंबाला भेजा जा रहा है। खरड़ और चंडीगढ़ अंबाला ट्रैक पर ट्रैफिक बढ़ने से ट्रेनें निर्धारित समय से करीब 2 से 10 घंटे देरी से चल रही हैं। 

यहीं नहीं अमृतसर दिल्ली शताब्दी कालका शताब्दी भी अपने निर्धारित समय से एक से 3 घंटे देरी से स्टेशन पहुंच रही है। एक्सप्रैस और सुपर फास्ट ट्रेनों को अंबाला और खरड़ से चंडीगढ़ पहुंचने में 3-3 घंटे लग रहे हैं। 

From Around the web