किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन

लुधियाना । नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर आज भारतीय किसान यूनियन के कई संगठनों ने टोल  रेट में की गई बढ़ोतरी के विरोध में धरना लगाकर रोष  प्रदर्शन किया गया। 

 
kisan

Photo Credit:

लुधियाना । नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर आज भारतीय किसान यूनियन के कई संगठनों ने टोल  रेट में की गई बढ़ोतरी के विरोध में धरना लगाकर रोष  प्रदर्शन किया गया। 


इस मौके पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन  के प्रधान दिलबाग सिंह गिल भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय किसान यूनियन के कई संगठनों ने टोल प्लाजा के बड़े हुए रेट के विरोध में  रोष प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया गया है।

 उन्होंने बताया कि जब तक टोल प्लाजा बड़े हुए रेट  में कमी नहीं करता और लोकल पास के रेट को नहीं कम करता तब तक यह टोल फ्री रहेगा  टोल प्लाजा को फ्री करने के बाद वाहन चालक बिना टोल दिए टोल से गुजर रहे हैं।
 

From Around the web