शादी के दिन दूल्हा हुआ गायब, दूल्हन करती रही इंतजार

इस दौरान शादी करने वाली लड़की ने कहा कि लड़के ने उसे शादी के झांसे में रखा है। पीड़िता ने बताया कि 6 महीने पहले भी लड़के ने शादी से इनकार किया था और उसने खुदकुशी करने की कोशिश भी की थी। इसके बाद लड़का शादी के लिए राजी हो गया। लड़की ने बताया कि लड़के के परिवार द्वारा शादी से एक दिन पहले सारी रस्में की गई थी और रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे।
 
punjab news

अमृतसर । शादी वाले दिन दुल्हा घर से फरार हो गया। दुल्हन के परिजनों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की दोनों डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे, जिनकी शादी की तैयारियां भी हो चुकी थी। शाकी का पैलेस भी बुक हो चुका था पर शादी वाले दिन लड़का घर से फरार हो गया। इस दौरान लड़के के परिवार वालों ने लड़की वालों को बताया कि उनका लड़का लापता हो गया है और यह शादी कैंसिल कर दी जाए। इसके बाद लड़की के परिवार द्वारा हंगामा किया गया।  

इस दौरान शादी करने वाली लड़की ने कहा कि लड़के ने उसे शादी के झांसे में रखा है। पीड़िता ने बताया कि 6 महीने पहले भी लड़के ने शादी से इनकार किया था और उसने खुदकुशी करने की कोशिश भी की थी। इसके बाद लड़का शादी के लिए राजी हो गया।

लड़की ने बताया कि लड़के के परिवार द्वारा शादी से एक दिन पहले सारी रस्में की गई थी और रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। इसके बाद उन्होंने शादी के दिन बताया कि लड़का लापता हो गया है। पीड़िता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए और कहा कि लड़के और उसके परिवार ने उसे शादी के झांसे में रखा है। इसे लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उसे इंसाफ दिया जाए।  

From Around the web