पंजाब में बर्फीली हवाओं से जनजीवन पर पड़ा असर, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

राज्य का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। चंडीगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 जनवरी को पंजाब में तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही कहा गया है कि कोहरे का प्रकोप 4-5 दिनों तक जारी रहेगा। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में विजिबिलटी 50 मीटर से भी कम रही।

 
mosam

चंडीगढ़।  पंजाब में इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है और तेज हवाएं भी चल रही हैं। घने कोहरे से आम जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। अब मौसम विभाग ने दिन और रात में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विजिबिलिटी भी कम हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। पंजाब के जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घने कोहरे के आसार है।


राज्य का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। चंडीगढ़ में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 और 13 जनवरी को पंजाब में तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही कहा गया है कि कोहरे का प्रकोप 4-5 दिनों तक जारी रहेगा। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में विजिबिलटी 50 मीटर से भी कम रही।


मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 16 जनवरी तक बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब में रात के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह अब सामान्य के करीब है। फरीदकोट में सबसे कम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, गुरदासपुर में 4.5 डिग्री, एस.बी.एस. नगर में 5.4 डिग्री, अमृतसर में 5.6 डिग्री और लुधियाना में 6.3 डिग्री रहा।

From Around the web