पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, जानें

 मुकेरियां में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव एम्मा मांगट के पास पंजाब पुलिस की बस के साथ भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे के दौरान 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस की बस जालंधर के पीएपी से गुरदासपुर जा रही थी।
 
 cm bhagwant mann

होशियारपुर। मुकेरियां में एक भयानक सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के 4 जवानों की मौत हो गई। पंजाब सरकार ने मृतक पुलिस कर्मियों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस संबंधी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि श्श्आज मुकेरियां में हुए हादसे के दौरान हमारे पंजाब पुलिस के 3 जवानों की जान चली गई। पॉलिसी के मुताबिक, मृतकों के परिवारों को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और भ्क्थ्ब् बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपए की बीमा राशि दी जाएगी। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब पुलिस हमारा गौरव है और हम हमेशा अपने बहादुर जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं।

बुधवार सुबह मुकेरियां में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव एम्मा मांगट के पास पंजाब पुलिस की बस के साथ भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे के दौरान 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस की बस जालंधर के पीएपी से गुरदासपुर जा रही थी।

मुकेरियां में घने कोहरे के कारण पंजाब पुलिस की एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई, इस दौरान 4 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई और कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कर्मचारियों को बस से बाहर निकाला और घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

From Around the web