पंजाब सरकार देने जा रही है जनता को एक और बड़ा तोहफा
Updated: Mar 2, 2024, 21:04 IST
Photo Credit: jynews
चंडीगढ़ : पंजाब की जनता के लिए सी.एम. मान द्वारा लगातार बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत सी.एम. भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 165 नए क्लिनिक लोगों को समर्पित करने जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सी.एम. मान ने ट्वीट किया है।
सी.एम. नाम ने ट्वीट कर कहा कि ’’स्वास्थ्य क्रांति की ओर बढ़ता पंजाब...लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाला ’आम आदमी क्लिनिक’ मॉडल लगातार आगे बढ़ रहा है... आज मैं और हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 165 नए क्लिनिक लोगों को समर्पित करने जा रहे हैं... इससे पंजाब में इनकी गिनकी 829 हो जाएगी। हमारा सपना, सेहतमंद पंजाब।’’