Punjab News : 2 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 155 कर्मचारियों को किया राउंडअप

कॉल सैंटरों में 150 से 200 कर्मचारी करते थे, जिनमें से ज्यादातर गुजराती हैं। पुलिस ने रेड करके इनमें से 155 कर्मचारियों को राउंडअप कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 18 को पुलिस हिरासत में ले लिया गया और 137 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 
Breaking News

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने 24 घंटों के दौरान मोहाली में 2 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़  करते हुए 155 को काबू कर लिया है। पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रैंस दौरान वी. नीरजा, एडीजीपी स्टेट साइब्रक क्राइम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने 2 फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

कॉल सैंटरों में 150 से 200 कर्मचारी करते थे, जिनमें से ज्यादातर गुजराती हैं। पुलिस ने रेड करके इनमें से 155 कर्मचारियों को राउंडअप कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 18 को पुलिस हिरासत में ले लिया गया और 137 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पंजाब पुलिस बताया कि इन कॉल सैटरों में विदेशों में बैठे लोगों से ठगी मारी जाती थी। ये लोगों से कस्टमर केयर बनकर सम्पर्क करते थे।  इसके बाद ऑनलाइन लोन व ऑनलाइन शापिंग साइट्स के नाम ठगी करते थे। पहले ये लोगों को एक लिंक भेजते थे फिर उसे खोलने के लिए कहा जाता था जिसके लोगों से ठगी कर ली जाती थी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनसे भारी संख्या में मोबाइल फोन सहित कई गैजेट्स बरामद किए गए हैं।  

 फेज-7 और फेज-8बी से संचालित दोनों कॉल सैंटर दूसरे देशों में रहने वाले लोगों को कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए रखरखाव सेवाएं प्रदान कर रही थीं और फिर उन्हें उनके बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जा रहा था। पुलिस ने मोहाली के राज्य साइबर सेल थाने में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।

From Around the web