रंगरलीया मना रहा था पति, मौके पर पहुंची पत्नी तो..फिर हुआ ऐसा

गढ़ा की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी को 7 साल हो गए हैं। उसकी शादी गढ़ा निवासी एक युवक से हुई थी। उनकी एक 6 साल की बेटी भी है।
 
rap

जालंधरः  ताज मार्किट के नजदीक एक होटल में महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। हंगामा होता देख पति और उसकी प्रेमिका तुरंत मौके से फरार हो गए। 


गढ़ा की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी को 7 साल हो गए हैं। उसकी शादी गढ़ा निवासी एक युवक से हुई थी। उनकी एक 6 साल की बेटी भी है। पिछले एक साल से उसका पति उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा था, जिस कारण उसका अपने पति से कई बार झगड़ा भी हुआ।


इसी बीच उसे पता चला कि उसके पति का किसी और लड़की से अफेयर चल रहा है। जब उसने अपने पति से उक्त लड़की को छोड़ने के लिए कहा तो वह तलाक की बात करने लगा। बेटी के भविष्य को देखते हुए उसने तलाक लेने से इनकार कर दिया और मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन पति नहीं सुधरा। 

महिला ने बताया कि उसे पता चला था कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ गढ़ा के ताज मार्केट स्थित एक होटल में आया है। महिला तुरंत होटल पहुंची और बाहर पति का इंतजार करने लगी। जब उसका पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल से बाहर आया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। पति को गर्लफ्रेंड के साथ देखकर महिला कहती रही कि इसने मेरा घर बर्बाद कर दिया है। महिला का आरोप है कि उसके पति की प्रेमिका शादीशुदा है और उसकी पहले भी तीन शादियां हो चुकी हैं।

From Around the web