श्रद्धालुओं को केदारनाथ लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर ने की आपात लैंडिंग ​​​​​​​

हेलीकॉप्टर ने शेरसी से श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूर पहले आपात स्थिति में लैंडिंग कराया। जिसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
 
Kedarnath

देहरादून। श्रद्धालुओं को केदारनाथ लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की गई है। जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के चलते पायलट की सूझबूझ से सभी श्रद्धालु सुरक्षत है। 


आज सुबह करीब 7 बजे क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने शेरसी से श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूर पहले आपात स्थिति में लैंडिंग कराया। जिसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया और सूझबूझ से आपात स्थिति में हेली की लैंडिंग की। जिसमें सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए भेजा गया है। हेली में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है।

From Around the web