अमरोहा में सात कानों की बच्चे को गाय ने दिया जन्म, देखने वालों की लगी भीड़

Amroha News, मामला अमरोहा स्थित आदमपुर क्षेत्र के गांव छपना का है। जानकारी के अनुसार एक किसान के घर गाय ने सात कानों की बछिया को जन्म दिया।
 
amroha news

अमरोहा। एक किसान की गाय ने सात कानों की बच्चे को जन्म दिया है। जिसने भी ये खबर सुनी वे देखने के लिये किसान के घर पहुंच गया। मामला अमरोहा स्थित आदमपुर क्षेत्र के गांव छपना का है। जानकारी के अनुसार एक किसान के घर गाय ने सात कानों की बछिया को जन्म दिया। बछिया के सात कान होने की चर्चा होने पर गांव में कौतूहल बना हुआ है। फिलहाल बछिया बीमार है। उसका उपचार चल रहा है। 

मामला गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र गांव छपना का है। गांव निवासी किसान विजेंद्र पुत्र लखीराम गाय पालते हैं। शनिवार को उसकी गाय ने एक बछिया को जन्म दिया। जब बछिया को देखा गया तो उसके सात कान थे। 


बिजेंद्र ने बताया कि उसकी बछिया के सात कानों में से एक कान से ही सुनाई देता है, बाकी बचे सभी छह कान बंद हैं। बछिया जन्म लेने के बाद शुक्रवार से ही बीमार चल रही है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि इस तरह का मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा है तो टीम को भेजकर बछिया के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी।

From Around the web