Amroha News : हसनपुर में 63 साल की महिला ने इस लिये अब की शादी, जानें वजह

हसनपुर के क्षेत्र में एक 63 साल की महिला ने अब जाकर शादी की है। जब परिजनों को शादी का पता चला तो हड़कंप मच गया। महिला की बेटियों ने प्रशासन से शिकायत की है। पूरा मामला हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव खुशहालपुर का है।
 
amroha news

एक माह पूर्व भगवतिया ने अपने नाम पर दर्ज छह बीघा भूमि को गांव के ही युवक को बेच दिया।

गांव निवासी वृद्ध तेजराम सिंह अपनी 63 वर्षीय पत्नी भगवतिया के साथ रहते थे।

पूरा मामला हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव खुशहालपुर का है।

Amroha News : अमरोहा। जनपद के हसनपुर के क्षेत्र में एक 63 साल की महिला ने अब जाकर शादी की है। जब परिजनों को शादी का पता चला तो हड़कंप मच गया। महिला की बेटियों ने प्रशासन से शिकायत की है। पूरा मामला हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव खुशहालपुर का है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी वृद्ध तेजराम सिंह अपनी 63 वर्षीय पत्नी भगवतिया के साथ रहते थे। उन पर तीन बेटियों के अलावा कोई बेटा नहीं था। तीनों बेटियों की शादी उन्होंने धूमधाम से की थी। परंतु 8 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते तेजराम सिंह की मौत हो गई। इसके बाद उनकी दादा लाई भूमि पत्नी भगवतिया के नाम पर आ गई।

एक माह पूर्व भगवतिया ने अपने नाम पर दर्ज छह बीघा भूमि को गांव के ही युवक को बेच दिया और पड़ोस के ही गांव के 55 वर्षीय शख्स के साथ शादी रचा ली। जब यह बात वृद्धा की तीनों बेटियों को पता चली तो उनके होश उड़ गए।

जिसके बाद वह तहसील मुख्यालय पहुंच गई और प्रशासन से भूमि का दाखिला खारिज नहीं करने की गुहार लगाई है। वृद्धा की तीनों शादीशुदा बेटियों केला,माया,श्रीवती का कहना है कि यह जमीन उनकी दादा लाई थी। इसलिए मां का हक नहीं बनता की वह उसे बेचे। जमीन हमारे नाम होनी चाहिए। 

From Around the web