Amroha News : जोया में हाईवे पर आया घोड़ा, कई वाहन भिड़ें

हादसे में घोड़े की मौत हो गई जबकि एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 
amroha news

Photo Credit: jynews

अमरोहा। जनपद के जोया में स्थित हाईवे पर इकबाल नगर में अचानक घोड़ा हाईवे पर आ गया। घोड़े को बचाने के चक्कर में कई वाहन आपस में भिड़ गये। हादसे में घोड़े की मौत हो गई जबकि एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

हादसा बुधवार की शाम को जोया के इकबाल नगर में हुआ। जानकारी के अनुसार एक घोड़ अचानक हाईवे पर आ गया जिस वजह से कई वाहन आपस में टक्करा गये। कुछ देर को जाम की स्थिीत बन गई। पुलिस ने मौके पर जाकर वाहनों को निकाला।  

From Around the web