संभल में कुत्तों के झुंड ने मासूम बहनों पर किया हमला, गंभीर

संभल में कुत्तों के झुंड ने मासूम बहनों पर किया हमला, गंभीर

 
Sbl

Sambhal:दोनों बेटियां परिसर में ही खेल रही थी। इस बीच कुत्तों के एक झुंड पर दोनों पर हमला कर दिया।

 बच्चियों का शोर सुनकर पहुंचे परिजन और भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों ने बमुश्किल दोनों बहनों को कुत्तों से बचाया। परिजन दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बदायूं निवासी चंदौसी के एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। उसकी दोनों बेटियां परिसर में ही खेल रही थी। इस बीच कुत्तों के एक झुंड पर दोनों पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

भट्ठे के आसपास रहता है कुत्तों का झुंड
अजीमगंज ईंट भट्ठे के समीप कुत्तों का झुंड रहता है। यह कुत्ते बच्चों पर अक्सर हमलावर रहते हैं। इसलिए बच्चे अकेले जाने से बचते हैं। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब बालिकाओं के चीखने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भागने का प्रयास किया। तब कुत्ते उन पर भी हमलावर हो गए। किसी तरह कुत्तों के झुंड को भगाया था। कुत्तों के आतंक से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि प्रशासन इन आवारा कुत्तों को पकड़वाए।
यह भी पढ़ें
सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, बढ़ी गलन, लोगों ने लिया अलाव का सहारा
प्रिया को चार, आंचल को दो जगह काटा
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विपिन सागर ने बताया कि सीएचसी में सुबह के समय दो बहन घायल अवस्था में आई थीं। इनमें से प्रिया की हालत गंभीर थी। कुत्तों ने प्रिया के सिर की खाल, गर्दन से मांस नोंच लिया। इसके अलावा हाथ व पैर में भी जख्म थे। वही आंचल के दाये कंधे के पीछे से मांस नोचा था।

From Around the web