संभल में भटक कर गांव में घुसा तेंदुआ उल्टी चारपाइयों से दबाया फिर हुए ऐसा

पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। गांव के लोग आसपास की छतों पर चढ़े हुए हैं। करीब दो घंटे से तेंदुआ घर में ही बैठा है। वन विभाग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। लोगों ने बताया कि तेंदुआ सुबह पांच बजे जंगल में दिखा। जब लोगों ने शोर मचाया तो भागकर जंगल किनारे बने घर में घुस गया है।
 
sambhal

संभल। संभल के गांव रसूलपुर धतरा के घर में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगों ने कमरे में बंद कर जान बचाई। दूसरे कमरे में तेंदुआ बैठा है। संभल में भटक कर गांव धतरा तक पहुंचे तेंदुए को सुरक्षित पकड़ तो लिया गया लेकिन जाल में घिरे बेजुबान जानवर पर उसके बाद किए गए जुल्मों से उसकी जान चली गई। इस दौरान सीओ अनुज चौधरी घायल हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह खेतों में देखे जाने पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ाना शुरू कर दिया।

जान बचाने के लिए भागते समय तेंदुआ रामकुंवर सैनी के घर में घुस गया। घर में शोर मचा तो तेंदुआ शौचालय में जा बैठा। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस और उसके आधे घंटे बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई। घेराबंदी कर शोर मचाने से दो घंटे में तेंदुए को जाल में कैद करने में कामयाबी मिल गई।


इसके बाद शुरू हो गई मनमानी और क्रूरता। जाल में घिरकर भी गुर्रा रहे तेंदुए को शांत करने के लिए वन और पुलिसकर्मियों ने कई चारपाई उल्टी करके जाल पर बिछा दीं। इसके बाद वर्दीधारी उन चारपाइयों पर खड़े हो गए।

खामोश होने पर तेंदुए को बेहोश बताकर मुरादाबाद लाया गया। मुरादाबाद में वन क्षेत्र अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए की मौत हो गई। मौत का कारण दम घुटना रहा या उसके शरीर पर लगी चोटें, यह मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।


पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। गांव के लोग आसपास की छतों पर चढ़े हुए हैं। करीब दो घंटे से तेंदुआ घर में ही बैठा है। वन विभाग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा है। लोगों ने बताया कि तेंदुआ सुबह पांच बजे जंगल में दिखा। जब लोगों ने शोर मचाया तो भागकर जंगल किनारे बने घर में घुस गया है।

From Around the web