Tigri Ganga Mela 2023 : गंगा पूजन के साथ शुरू हुआ गंगा तिगरी मेला, कई लाख श्रद्धालु पहुंचे

Tigri Ganga Mela 2023 : अमरोहा। तिगरी गंगा मेले का गंगा पूजन के साथ शुरू हो गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी लाइन नजर आई। इसके चलते गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों से जाम लगना शुरू हो गया है। 
 
Tigri Ganga Mela 2023

Tigri Ganga Mela 2023 : अमरोहा। तिगरी गंगा मेले का गंगा पूजन के साथ शुरू हो गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी लाइन नजर आई। इसके चलते गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों से जाम लगना शुरू हो गया है। 

मंडल आयुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार, डीआईजी, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, विधायक महेंद्र सिंह खड़कवशी, विधायक धनौरा राजीव तरारा, अमरोहा डीएम व एसपी सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति में तिगरी मेला 2023 का विधि विधान के साथ गंगा पूजन कर दुग्धाभिषेक के साथ मेला का उद्घाटन किया गया।  मंडल आयुक्त ने गंगा का पूजन कर हवन यज्ञ में आहुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत लेजर शो की मनमोहक प्रस्तुत कलाकारों द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उदय गिरी गोस्वामी पूर्व जिला  अध्यक्ष ऋषिपाल सीडीओ परियोजना निदेशक धनौरा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण जन प्रतिनिधि  व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 

 तिगरी में बसा तंबुओं का शहर, श्रद्धालुओं का रेला बढ़ा


गजरौला ।  तिगरी गंगा की रेती पर तंबुओं का शहर बसने लगा है। मेले की ओर श्रद्धालुओं का रेला बढ़ रहा है। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी लाइन नजर आई। इसके चलते गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों से जाम लगना शुरू हो गया है।   

शहर के इंदिरा चौक पर भी जाम में दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। वाहन चालकों, यात्रियों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार फाजलपुर रेलवे फाटक से इंदिरा चौक तक जाम की स्थिति बनी। रेलवे फाटक बंद होने पर समस्या और बढ़ गई। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

उधर, मेला स्थल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बार तिगरी गंगा मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिला रहा है। जबरदस्त भीड़ इकट्ठा होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रत्येक वर्ष देवोत्थान के बाद श्रद्धालु तिगरी गंगा मेले की तरफ अपना रुख करते थे। लेकिन इस बार देवोत्थान से तीन दिन पहले ही श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा मेले में पहुंच गए हैं।

From Around the web