संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

 
KANPUR NEWS

कानपुर। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मायेक पक्ष ने विवाहिता के ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

 

घटना कानपुर देहात के नहरी बरी की है। जानकारी के अनुसार रेखा मिश्रा की शादी विगत पाँच वर्ष पूर्व आशीष मिश्रा के साथ हुई थी। मृतका के भाई जितेंन्द्र कुमार ने बताया कि शादी में ’दहेज की माँग के अनुसार एक दोपहिया वाहन, बेड, अलमारी अंगूठी, चेन व पाँच लाख रूपये की माँग की गई थी जिसे पूरा भी किया गया था।   फिर भी शादी के कुछ दिनों के बाद से उनकी बहन ( रेखा मिश्रा ) की सास और ननंद और ससुर व पति के द्वारा दहेज को लेकर आये दिन प्रतारणा करते थे।

 

एक बार दोनों पक्षों में दहेज को लेकर समझौता भी हो गया था। लेकिन इसके बावजूद रेखा मिश्रा को ससुराल वालों प्रताड़ना करते रहते थे। आरोप है कि विरोध करने पर रेखा मिश्रा  को फांसी लगा कर मार दिया। मृतका के परिजनों ने थाना रनिया कानपुर देहात में सास. ससुर व पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुच गई। 

From Around the web