चंद्रशेखर के हमलावरों ने बताया कि क्यों करना चाहते थे दिनदहाड़े मर्डर !

Chandrashekhar-azad:भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के हमलावरों से पुलिस ने पूछताछ की ।
 
chandrashekhar

Chandrashekhar-azad:भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के हमलावरों से पुलिस ने पूछताछ की । आरोपियों ने बताया कि मर्डर कर के नाम कमाना चाहते थे। चंद्रशेखर को देखकर उनका खून खौलता था। हालांकि अभी तक पुलिस को चंद्रशेखर पर हुए हमले का कोई ठोस मोटिव नहीं मिला है। पकड़े गए आरोपियों में लविश, विकास और प्रशांत देवबंद के गांव रणखंडी के रहने वाले हैं। जबकि चौथा आरोपी विकास हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। 

10 मार्च 2022 को देवबंद उप कारागार के जेलर रीवन सिंह खाना खाने के बाद अपने सरकारी आवास के बाहर टहल रहे थे। तभी 5 युवक लविश, पंकज, दीपांशु और विशु ने उन पर फायरिंग कर दी। सभी रणखंडी के रहने वाले थे। जेलर ने पेड़ के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई थी। बताया जा रहा है कि इस इस मामले में 15 दिन पहले ही लविश जेल से रिहा हुआ था।

Chandrashekhar Azad


इंडीया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार होने के बाद लविश ने जेलर पर फायरिंग का कारण बताया था। उसने कहा था, वह 2019 से जेल में बंद अपने चाचा नीतू से मिलने के लिए कारागार गया था। उसके साथ दो अन्य युवक भी थे। जेल में मौजूद सिपाही ने इन्हें मिलने से मना कर दिया। जिसके बाद इनकी सिपाही से कहासुनी हो गई और फिर ये लोग वापस चले गए। उसी रात यानी 10 मार्च को लविश अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और जेलर पर फायरिंग कर दी।

चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, जानिए इनके नाम और कहा के थे

पुलिस को सरेंडर की मिली थी सूचना


सहारनपुर पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि चंद्रशेखर के चारों हमलावर अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे हैं। इसी दौरान पुलिस ने चारों को अंबाला से गिरफ्तार किया। फिर उन्हें सहारनपुर लाया गया। यहां पुलिस लाइन में उनसे पूछताछ की गई। पुलिस लाइन में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है।


देवबंद में किया था हमला


बुधवार को चंद्रशेखर पर देवबंद में कुछ युवकों ने 4-5 राउंड गोली चला कर हमला किया था। इसमें एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई थी। उन्हें जिला अस्पताल में दो दिन भर्ती रखने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में चंद्रशेखर के भाई की तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

रोहतक में रची गई थी हमले की साजिश


भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमले की साजिश हरियाणा के रोहतक में रची गई थी। यहां के रहने वाले युवक ने ही अंबाला में हमलावरों को कार मुहैया कराई थी। अंबाला से आरोपी सहारनपुर गए थे।

From Around the web