Amroha News: अमरोहा में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती, शोभायात्रा में सुंदर झांकियां ने लोगों का मन मोहा ​​​​​​​

Amroha News: शोभा यात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा नगर की बाल्मिक बस्ती से शुरू होकर पुराना डाकखाना,जामा मस्जिद, शिवाजी मार्ग, रहरा अड्डा आदि विभिन्न मार्गाे से होकर वापस आयोजन स्थल पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के प्रमुख प्वाइंटों पर पुलिस बल को तैनात किया गया।
 
amroha news

Amroha News:अमरोहा । जिलेभर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धमधाम से मनाई गई। अमरोहा, हसनपुर सहित गजरौला में भी शोभायात्रा निकाली गई।  शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शाम के समय महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा निकली गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी तथा विधायक पुत्र देवेंद्र खड़गवंशी शामिल हुए। सर्वप्रथम पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी तथा विधायक पुत्र देवेंद्र खड़गवंशी ने संयुक्त रूप से शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया।


शोभा यात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। यात्रा नगर की बाल्मिक बस्ती से शुरू होकर पुराना डाकखाना,जामा मस्जिद, शिवाजी मार्ग, रहरा अड्डा आदि विभिन्न मार्गाे से होकर वापस आयोजन स्थल पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के प्रमुख प्वाइंटों पर पुलिस बल को तैनात किया गया। शोभा यात्रा में सबसे पहले महर्षि वाल्मीकि, भारत माता की झांकी, लव कुश,राम लक्ष्मण,सीता आदि झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा में श्रद्धालु श्री राम के भजनों पर झूमते चल रहे थे।

 खनन माफिया और अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर


नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी ने कहा कि हिंदू धर्म के महान ऋषियों में से एक महर्षि वाल्मीकि जी का नाम आता है। अपने जीवन के आरंभ में डाकू बनाकर जीवन यापन करने वाले रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि बनने तक के सफर में उन्होंने घोर तपस्या की। उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की।


इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी, अधिशासी अधिकारी प्रदीप नारायण दीक्षित,विधायक पुत्र देवेंद्र खड़गवंशी,मयंक अग्रवाल,संजय शर्मा,अंकुर अग्रवाल,अजय पोल,संजय सहदेव, सुनील,अनिल पारक्षा,पप्पू,चंकी सहदेव,नवीन,विकास,विजय पारक्षा,कोमल,विनय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Recharge plan : दिवाली ऑफर में करें रिचार्ज, फ्री चलाये नेट

यह भी पढ़ें :अक्षरा सिंह की कमरिया पर फिसले पवन सिंह, यकीन नहीं तो देखे वीडियो

From Around the web