Amroha News: खनन माफिया और अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Amroha News: अमरोहा। जनपद अमरोहा सदर तहसील की उप जिलाधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह द्वारा खनन माफिया और अवैध फ्लोटिंग करने वाले भू माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दे कि उससे पहले 5 दिन पूर्व उप जिलाधिकारी प्रतिभा सिंह के निर्देश पर नायाब तहसीलदार योगेश कुमार और दीपक कुमार द्वारा अवैध खनन करते हुए खनन माफिया की मिट्टी से भरी ट्राली वह अन्य उपकरण बरामद कर कड़ी कार्रवाई की गई थी।

amroha news

जिसके बाद उप जिलाधिकारी की इस बड़े कार्यवाही से खनन माफिया में हड़कंप तो मचा ही है वही आज भू माफियाओं द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चला है। आज उप जिलाधिकारी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह के निर्देश पर तहसील अमरोहा क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी रोड स्थित बागों में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को नायाब तहसीलदार योगेश कुमार ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त कराया है।

हालांकि उप जिलाधिकारी की बड़ी कार्यवाही द्वारा भू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। इसी के साथ उप जिलाधिकारी का कहना है कि अवैध लोडिंग कर रहे भूमिया के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

From Around the web