Uttarakhand Government Advertisement

Dehradun News : उत्तराखंड की लोक कलाओं और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान, CM धामी ने लॉन्च किया ओहो रेडियो

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Dehradun News-देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘ओहो रेडियो 89.2 एफएम’ (Oho Radio 89.2 FM) का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के आधुनिक और डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का एक अत्यंत प्रभावी और विश्वसनीय माध्यम बना हुआ है।

‘समाज के अंतिम व्यक्ति तक है रेडियो की पहुंच’

मुख्यमंत्री धामी ने रेडियो की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिसकी पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में रेडियो ने हमेशा एक अहम भूमिका निभाई है।

लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर यह प्रयास है कि विभिन्न संचार मंचों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक भाषाओं, लोक कलाओं, लोक संगीत और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाए। इस दिशा में कम्युनिटी और एफएम रेडियो मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ओहो रेडियो 89.2 एफएम समाज में सकारात्मक सोच, रचनात्मक संवाद और जनहित के संदेशों का एक प्रभावी माध्यम बनेगा। यह चैनल स्थानीय मुद्दों, सकारात्मक समाचारों और जनभागीदारी को बढ़ावा देकर उत्तराखंड के विकास और सांस्कृतिक समृद्धि को एक नई पहचान देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस खास अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर, ओहो रेडियो के लोकप्रिय आर.जे. काव्य (RJ Kavya) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।