Aaj Ka Rashifal 5 August 2026 : आज 5 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. रात 8 बजकर 42 मिनट पर सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगा. इसके बाद अष्टमी तिथि मान्य होगी. ऐसे में सावन माह का कालाष्टमी व्रत रहेगा. आज अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही शूल और गण्ड योग बन रहा है. विष्टि, बव और बालव योग का निर्माण हो रहा है.
मेष राशि
आप सबसे पहले तो समय का लाभ लेना सीखें क्योंकि आप के भोलेपन का सभी लाभ लेंगे. आपको अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा. आपको आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी. आप बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे. दांपत्य सुख मिलेगा. स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा.
वृषभ राशि
अपने जीवनसाथी के साथ लंबे समय के लिए यात्रा पर रहेंगे. युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. आपके नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे. मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे, आपका खर्च बढ़ेगा.
मिथुन राशि
आज समय की अनुकूलता का आभास होगा. राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी. उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा. यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका रहेगी.
कर्क राशि
नए संकल्पों के साथ आज के दिन की शुरुआत होगी. आज आप लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे. सोच-समझकर वादा करें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आपकी आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होगी. उच्च अध्ययन के लिए जन्म स्थल से बाहर जाना पड़ेगा.
सिंह राशि
आज आपके कार्यों में गति आएगी. अटके काम भी पूरें होंगे. बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी. युवाओं का अध्ययन में मन कम लगेगा. भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं. आज कोई धार्मिक यात्रा संभव है.
कन्या राशि
आप अपने क्रोध पर काबू रखें. रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे. मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी. आप संबंध सुधारने की पहल करेंगे. परिणय चर्चाओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी. जरूरतमंदों की मदद करके आप खुश होंगे.
तुला राशि
आज आपके कार्यस्थल पर आशा के अनुकूल माहौल मिलेगा. आपको संतान सुख संभव है. शुभ समाचार का संचार होगा. लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा और आपकी लापरवाही के कारण निकल भी सकता है.आपकी मान सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
वृश्चिक राशि
आज आपकी तरक्की के योग हैं, काम की तारीफ होगी. मांगलिक यात्रा योग हैं, कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी. अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी की मदद करने का भी सोच सकते हैं.
धनु राशि
कोई बड़ा आर्थिक लाभ आपको हो सकता है. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं. कारोबार में सफलता मिलेगी. लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा. किसी वादे को पूरा करने पर प्रसन्नता मिलेगी. धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं.
मकर राशि
सकारात्मक सोच आप को आगे बढ़ने में मदद दिलवाएगी. मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे. खामोशी के बजाय अपनी बात रखें. आपकी गलत-फहमी दूर होगी. नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे. स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी, परिणय चर्चा में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता होगी.
कुंभ राशि
कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है. सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई हैं. व्यवसाय के संबंध में कोई यात्रा होगी. वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रह सकती है. धार्मिक स्थल पर जाने की सोच सकते हैं.
मीन राशि
आप सोचते है एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे. मेहनत करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे. परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे. समय अच्छा रहेगा, युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी. वाद विवाद में फंसने से बचना होगा.
- Aaj Ka Rashifal : आज इन 4 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, पढ़ें अपना राशिफल
- इस बार बुर्का पहनकर कांवड़ नहीं ला सकेंगी तमन्ना मलिक, जाने वजह
- इंस्टाग्राम के प्यार में लुटी किन्नर, मुस्लिम युवक ने निकाह कर हड़पे लाखों रुपये और गहने
- CM धामी ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल, पैर धोकर लिया आशीर्वाद; डाक कांवड़ के लिए अलर्ट
- बिजनौर में गुलदार का खौफ: माता-पिता के बीच से 10 साल के मासूम को खींच ले गया आदमखोर