Aaj Ka Rashifal-इन राशियों के लिये आज लाभदायक रहे सकता है दिन, पढ़ें अपना राशिफल

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Aaj Ka Rashifal 8 August 2026 : आज 8 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही भद्रा का साया रहेगा और अशुभ राहुकाल रहेगा. ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं.

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है. आज आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा. घर में झगड़े का वातावरण ना हो, इसका ध्यान रखें. स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है. धन का व्यय हो सकता है. क्रोध और वाणी पर संयम रखें.

वृषभ राशि

आज का दिन शुभफलदायी है. आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप आनंद और उल्लास में पूरा दिन बिताएंगें. दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे. धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी. मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा.

मिथुन राशि

अपने तन एवं मन में स्फूर्ती का अनुभव करेंगे. आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी. मानहानि ना हो, इसका ध्यान रखें. संतान के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है.

कर्क राशि

आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा. आपका स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है, इस कारण कार्य करने का उत्साह मंद हो सकता है. अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है. घूमने-फिरने में धन का व्यय हो सकता है.

सिंह राशि

आपका आज का दिन शुभ फलदायी है. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा. मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी. कार्य सफलता से सम्पन्न होंगे. आपके मित्र प्रसन्न होंगे. कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी.

कन्या राशि

आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है. आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है. विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढ़ेगी. आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है. वाद-विवाद टालें. वाहनसुख मिलेगा.

तुला राशि

आपका दिन शुभफलदायी है. आज शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं. विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे.दिमाग में तनाव की स्थिति रहेगी.

वृश्चिक राशि

बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें. शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान हो सकते हैं. आपका धन आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की आशंका है. स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग ना बने, इसका ध्यान रखें.

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है. अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं. आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा. पिता विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

मकर राशि

आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा. व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा. उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा. गृहस्थ जीवन आनंदपूर्वक बीतेगा. धन, मान और सम्मान मिलेगा.

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए लाभकारी है. गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे. मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा. आय में वृद्धि के योग है. भोजन अच्छा मिल सकता है. पेट से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं.

मीन राशि

आपका आजका दिन मध्यम फलदायी रहेगा. अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टाल दें. आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. व्यापारी वर्ग को रुका धन मिल सकता है. अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए. कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है.