मदरसे से दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, FIR दर्ज

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के पास स्थित एक मदरसे से दो छात्राओं के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक अज्ञात व्यक्ति पर दोनों छात्राओं को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छात्राओं की तलाश तेज कर दी है।

काशीपुर और नजीबाबाद की हैं दोनों छात्राएं जानकारी के अनुसार, लापता हुई दोनों छात्राएं अलग-अलग शहरों की निवासी हैं। इनमें से एक छात्रा उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर की रहने वाली है, जबकि दूसरी छात्रा नजीबाबाद की निवासी है। दोनों छात्राएं मुरादाबाद के इसी मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।

11 सितंबर से हैं लापता, मां ने दी तहरीर काशीपुर निवासी लापता छात्रा की मां ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी और उसके साथ पढ़ने वाली नजीबाबाद की छात्रा 11 सितंबर को अचानक लापता हो गईं। परिजनों को शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति दोनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस कर रही तलाश पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो दोनों छात्राओं की सरगर्मी से तलाश कर रही है।