Uttarakhand Government Advertisement

पंजाब के किसानों को केंद्र से बड़ी राहत! ₹100 करोड़ मंजूर, गेहूं के बीज पर सब्सिडी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

चंडीगढ़। पंजाब के किसानों को केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब के लिए करीब ₹100 करोड़ की कृषि निधि मंजूर की है। यह मंजूरी दिल्ली में 28-29 सितंबर को हुए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां की मांग पर दी गई।

कहां खर्च होगा पैसा

मंजूर राशि में से ₹50 करोड़ गेहूं के बीज पर सब्सिडी के लिए हैं — करीब 2.5 लाख क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज किसानों को रियायती दरों पर मिलेगा, जिस पर प्रति क्विंटल ₹2,000 की सब्सिडी तय है। इसके अलावा कृषि उन्नति योजना की दूसरी किस्त के तौर पर ₹43.12 करोड़ जारी किए गए हैं। कुछ अन्य गतिविधियों के लिए भी अतिरिक्त राशि मंजूर हुई है।

रबी सीजन से पहले राहत

यह मदद रबी सीजन की बुवाई से ठीक पहले आई है, जब किसानों को बीज और खाद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। खुदियां ने कहा था कि इस साल केंद्र ने तिलहन पर केंद्रित स्वावलंबन योजना के तहत पंजाब को गेहूं बीज सब्सिडी नहीं दी थी, जिसके बाद उन्होंने विशेष मांग उठाई थी।

केंद्र-राज्य तनाव की पृष्ठभूमि

हालांकि इसी दौरान पंजाब सरकार ने ग्रामीण विकास निधि (RDF) के बकाया और बाढ़ राहत पैकेज जारी न होने की शिकायत भी दोहराई है। कृषि मंत्री ने कहा कि उन्होंने यह मांग पूरी तरह पंजाब के किसानों के हित में उठाई थी और मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया।