Uttarakhand Government Advertisement

Lucknow–Hardoi के बीच 1,000 Acre में बनेगा Integrated Textile Park, CM Yogi ने X पर दी Fast-Track Update

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की कि लखनऊ और हरदोई के बीच 1,000 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क के निर्माण कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काम तेजी के साथ चल रहा है।

एक्सपोर्ट-रेडी टेक्सटाइल क्षमता पर फोकस

राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में संगठित और एक्सपोर्ट-रेडी टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता खड़ी करना है। माना जा रहा है कि इस इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क के बन जाने से प्रदेश के बुनकरों, कारीगरों और टेक्सटाइल उद्यमियों को आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी, जिससे उत्पादन और निर्यात दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

रोजगार और निवेश की उम्मीद

लखनऊ-हरदोई क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर टेक्सटाइल पार्क बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश आकर्षित करने में भी यह प्रोजेक्ट अहम भूमिका निभा सकता है। प्रदेश सरकार लगातार टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत पहल कर रही है।