Uttarakhand Government Advertisement

Vande Bharat Record: Chenab Bridge पर 100 kmph की रफ्तार — Katra-Banihal Speed Limit बढ़ी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

जम्मू। भारतीय रेलवे ने इतिहास रच दिया है — वंदे भारत एक्सप्रेस (26401/26404) ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल और देश के पहले केबल-स्टेड अंजी खड़ पुल को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार किया। 111 किलोमीटर लंबे श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनिहाल रेलखंड पर अधिकतम गति सीमा 75 से बढ़ाकर 100 kmph कर दी गई है, जिसका सफल परीक्षण 1-2 अक्टूबर को हुआ।

नदी तल से 359 मीटर ऊंचा चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जो 260 kmph तक की हवाएं झेल सकता है। वहीं जम्मू से करीब 80 किमी दूर अंजी खड़ पुल 331 मीटर ऊंचा देश का पहला केबल-स्टेड रेलवे पुल है। ये दोनों पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) का हिस्सा हैं, जिससे कश्मीर घाटी देश के बाकी हिस्सों से निर्बाध रेल से जुड़ेगी।

रेल मंत्रालय ने अगस्त में सभी सुरक्षा शर्तें पूरी होने के बाद गति बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। पहले कटरा-संगलदान खंड पर 85 और संगलदान-बनिहाल पर 75 kmph की सीमा थी। अधिकारियों के मुताबिक तेज रफ्तार से कटरा-बनिहाल के बीच सफर का समय घटेगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिलेगी।