Uttarakhand Government Advertisement

DBT Credit Alert: Lucknow में 4.6 लाख Students के खाते में पहुंची Scholarship — CM Yogi ने किया वितरण

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

लखनऊ, 5 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, उ0प्र0 सचिवालय, लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में 4,60,559 छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरित की गई है। पैसा सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में पहुंच चुका है।

इस छात्रवृत्ति में पिछड़ा वर्ग कल्याण के 2,23,615 ओबीसी छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। छात्रवृत्ति के लिए कट-ऑफ 50 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि अब छात्रवृत्ति के लिए साल भर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर संभव सहायता के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने इस कार्यक्रम को सामाजिक न्याय की भावना और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का संगम बताया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

जिन छात्रों के खाते में राशि नहीं पहुंची है, उन्हें अपना बैंक खाता और आधार लिंकिंग जांचने की सलाह दी गई है। छात्रवृत्ति वितरण की यह प्रक्रिया शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में मदद करेगी।