Uttarakhand Government Advertisement

Haryana Weather Alert: Ambala, Panchkula, Yamunanagar में Heavy Rain का Yellow Alert, जानें 2 दिन का Forecast

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। यह बारिश गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत लेकर आएगी। गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब उत्तर भारत से विदा हो रहा है।

स्रोत: भारतीय मौसम विभाग (IMD)