ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें
Join Now
लखनऊ, 8 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को हरी झंडी दे दी गई। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
सरकार के अनुमान के मुताबिक इस योजना से प्रदेश की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। पात्रता के लिए महिलाओं को अपने साथ वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड रखना होगा।
कैबिनेट बैठक में कुल 27 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से 24 को मंजूरी मिली। मंत्रिमंडल ने इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने और 250 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को भी मंजूरी दी है।
स्रोत: कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग

