Uttarakhand Government Advertisement

UP Kisan मुआवजा: बाढ़-बारिश से फसल नुकसान का सर्वे 12 अक्टूबर तक, DM खुद करेंगे Field Verification

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

लखनऊ, 8 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल में चक्रवात, अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए फसल क्षति के आकलन की समय-सीमा तय कर दी है। राहत आयुक्त ने निर्देश दिया है कि 12 अक्टूबर तक राहत पोर्टल पर डिजिटल क्रॉप सर्वे के अनुसार फसल क्षति की फीडिंग पूरी कर ली जाए।

फसल क्षति का आकलन केवल लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट पर निर्भर नहीं होगा। जिलाधिकारी स्वयं खेतों में जाकर सर्वे की स्थिति देखेंगे।

किसान सलाह: यदि आपकी फसल बाढ़ या भारी बारिश से प्रभावित हुई है, तो अपने तहसील या लेखपाल से संपर्क कर सर्वे की स्थिति की जानकारी जरूर लें।

स्रोत: राहत आयुक्त कार्यालय, उत्तर प्रदेश