Uttarakhand Government Advertisement

Weather Alert: रात भर Delhi-NCR में झमाझम बारिश, आज 24 राज्यों में IMD का Rain Alert — 70 KM/H आंधी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: मॉनसून की विदाई के बीच देश में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार की आधी रात से दिल्ली-NCR में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए बड़ा Weather Alert जारी किया है — दिल्ली, यूपी, पंजाब और बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक इस बारिश के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक के तेज झोंके चल सकते हैं। उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तेज आंधी की विशेष चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में IMD ने तड़के ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई थी, जो रात से ही सच साबित हो रही है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज कुछ जगहों पर बारिश की संभावना बनी रह सकती है, जबकि पंजाब में 12 से 14 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश के आसार हैं। हरियाणा और चंडीगढ़ में 12 से 15 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में 17 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

इधर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से मॉनसून की वापसी आगे बढ़ सकती है। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

स्रोत: IMD