Uttarakhand Government Advertisement

दिल्ली में गुरु रंधावा का धमाका, 12 दिसंबर को होगा ‘The Sirra Era’ लाइव कॉन्सर्ट

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: पंजाबी-पॉप सनसनी गुरु रंधावा अपने फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आए हैं। गायक ने दिल्ली में अपने लाइव कॉन्सर्ट द सिरा एरा की घोषणा कर दी है। यह धमाकेदार म्यूजिक नाइट 12 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित होगी।

गुरु रंधावा के कॉन्सर्ट हमेशा हाउसफुल रहते हैं और उनके हिट गानों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो जाते हैं। हाई रेटेड गबरू, लाहौर, सूट सूट और बन जा रानी जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय लाइव परफॉर्मर्स में शुमार कर दिया है। दिल्ली के फैंस के लिए यह कॉन्सर्ट साल के सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट्स में से एक होने वाला है।

आयोजकों के मुताबिक टिकटों की बिक्री जल्द शुरू होगी और पिछले अनुभवों को देखते हुए टिकटों के जल्दी बिक जाने की उम्मीद है। कॉन्सर्ट में गुरु रंधावा अपने पुराने हिट्स के साथ-साथ नए गानों का भी जलवा बिखेरेंगे।

दिसंबर में दिल्ली में कई बड़े कॉन्सर्ट लाइन में हैं और गुरु रंधावा के इस ऐलान के बाद राजधानी के म्यूजिक लवर्स की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। फैंस अब टिकट बिक्री की तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

स्रोत: Bollywood Hungama