Uttarakhand Government Advertisement

कौशांबी में बड़ा हादसा मिट्टी का टीला धंसने से 5 की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कोखराज क्षेत्र के टीकर डीह गांव में आज सुबह तालाब में मिट्टी खोदने गए गांव के ही 8 लोग मिट्टी का टीला धंसने से दब गए।

 

चीख मचने पर पहुंचे लोगों ने मिट्टी में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। इस बीच जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर 35 वर्षीय ममता पत्नी अवधेश, 35 वर्षीय ललिता देवी पत्नी राजेश, 13 वर्षीय उमा देवी, 15 वर्षीय खुशी पुत्री फूलचंद्र और 70 वर्षीय कछहरी देवी पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे से घरों में मचा कोहराम

वहीं, 40 वर्षीय मैना देवी पत्नी राजू, 16 वर्षीय सपना पुत्री भारत और 35 वर्षीय आक्रोश कुमार पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इन मौतों से मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Comment