Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद में जनगणना 2027 की तैयारी: 16 नवंबर से घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे जानकारी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद, 21 अक्टूबर: जनगणना 2027 को लेकर मुरादाबाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने जिले के लोगों से सक्रिय भागीदारी निभाने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

दूसरे चरण में नागरिकों को स्व-गणना यानी सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा मिलेगी। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से परिवार की जानकारी दर्ज कराई जा सकेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे।

जिलाधिकारी ने जनगणना के पहले चरण में मकानों के सूचीकरण के दौरान सहयोग करने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। प्रशासन का जोर है कि प्रत्येक परिवार निर्धारित समय के भीतर अपनी जानकारी उपलब्ध कराए, ताकि गणना का कार्य व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

अधिकारियों के अनुसार सही जानकारी के आधार पर तैयार होने वाले जनगणना आंकड़े देश की आबादी और परिवारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करते हैं। जनगणना की इस प्रक्रिया में नागरिकों की सहभागिता को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्रोत: News7 Hindi