Uttarakhand Government Advertisement

यूपी सरकार ने कल के लिये सार्वजनिक अवकाश किया घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

लखनऊ । योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके चलते प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। राज्य की 2026 की अवकाश सूची में भी इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में दर्ज किया गया है।

योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके चलते प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। वाल्मीकि जयंती देशभर में 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यूपी सरकार की वर्ष 2026 की अवकाश सूची में भी इस दिन महर्षि वाल्मीकि जयंती का जिक्र है। राष्ट्रीय पोर्टल पर उपलब्ध प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में दर्ज किया गया है।

योगी सरकार भी 26 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाएगी। सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के जरिए महर्षि वाल्मीकि की रचना रामायण में निहित मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

सभी जिलों, तहसीलों में होंगे कार्यक्रम
कार्यक्रम जनपद, तहसील और विकासखंड स्तर पर होंगे। आयोजन स्थलों पर पूजन-हवन, दीप प्रज्ज्वलन, रामायण पाठ और लव-कुश प्रसंग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।