Tigri Ganga Mela 2026: अमरोहा: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध अमरोहा तिगरी गंगा मेले (Tigri Ganga Mela) को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। मेले में लाखों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए मुरादाबाद मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह ने खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर तैयारियों का जायजा लिया।
पैंटून पुल और गंगा घाटों का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त संगीता सिंह ने तिगरी और गढ़मुक्तेश्वर मेले को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पैंटून पुल (Pontoon Bridge) का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद वह सीधे गंगा घाटों पर पहुंचीं और वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था और मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
डीएम और एसपी से ली विस्तृत रिपोर्ट
मेले की तैयारियों को लेकर कमिश्नर ने अमरोहा के जिलाधिकारी (DM) डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक (SP) लखन सिंह यादव से अब तक किए गए इंतजामों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर कोई कमी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुरक्षा और सुगम आवागमन पर विशेष जोर
कमिश्नर संगीता सिंह ने प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सुगम आवागमन, साफ-सफाई और घाटों पर लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था प्राथमिकता पर होनी चाहिए। भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भी सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

