Uttarakhand Government Advertisement

Haryana के इस जिले से अमृतसर-कटरा जाने वाली रोडवेज बसें बंद

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news(haryana) सिरसा: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए सिरसा रोडवेज की अमृतसर-कटरा जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। इस समय पंजाब के बाकी रूटों की बसें अभी बंद नहीं की गई है।

हालांकि, शाम तक बसें बंद होने की संभावना है। रोडवेज प्रशासन के अनुसार पंजाब में कई जिलों में संवेदनशील स्थिति बनी हुई है। कई जगह पर रास्तों पर भी लगातार चेकिंग की जा रही है और पुलिस फोर्स ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने सावधानी के तौर पर यह फैसला लिया है।

रोडवेज प्रशासन ने सभी ड्राइवर और कंडक्टर को आदेश जारी किए हैं कि अगर सायरन बजने की आवाज सुनाई दे तो तुरंत बस को वहीं पर साइड में रोक लें। किसी तरह का पैनिक न फैलाए और यात्रियों को मोटिवेट करते रहें। अगर ब्लैकआउट हो तो तुरंत बस को साइड में रोककर उसकी लाइटें बंद कर दें।

इसके अलावा चंडीगढ़, राजस्थान में जाने वाली बस सर्विस पर शाम तक फैसला लिया जाना है। इन रूटों की बसें भी बंद हो सकती है। वहीं सिरसा जिला पंजाब और राजस्थान दोनों राज्यों से टच में हैं। इसलिए यह फैसला लिया गया है।

Leave a Comment