Uttarakhand Government Advertisement

राज्य सरकार के लिए देवतुल्य जनता की सुरक्षा सर्वाेपरि है : CM धामी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

कर्मचारियों की समस्याएं केवल फाइलों और कागजों में नहीं सुलझतीं : CM धामी

मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ ही वहां तैनात प्रशासनिक इकाइयों को चौकस रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव दलों को भी तैयार रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

CM धामी ने सचिवालय में पलायन निवारण आयोग की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने अफवाहों से बचने और जनता को सही समय पर जानकारी देने के लिए सूचना विभाग को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार के लिए देवतुल्य जनता की सुरक्षा सर्वाेपरि है और सरकार किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, सचिव गृह शैलेश बगौली, एडीजी ए.पी अंशुमान आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment