Uttarakhand Government Advertisement

सिरसा में पाकिस्तानी मिसाइल ‘फतह 2’ को किया गया ध्वस्त

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news : सिरसा: हरियाणा के सिरसा में एक पाकिस्तानी मिसाइल को मार गिराया गया है। बताया जा रहा है भारत ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का करारा जवाब देते हुए उसकी ‘फतह 2’ मिसाइल को मार गिराया है। बता दें कि फतह-2 मिसाइल की रेंज करीब 400 किलोमीटर है और यह पाकिस्तान के सबसे आधुनिक हथियारों में गिनी जाती है। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के आगे यह मिसाइल बुरी तरह नाकाम हो गई और इसे आसमान ने ही नेस्तनाबूद कर दिया गया।

भारत ने पाकिस्तान के हमलों का दिया करारा जवाब
सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान की तरफ से जारी लगातार हमलों का करारा जवाब देते हुए उसके 4 वायुसेना ठिकानों पर हमले किए हैं, हालांकि चौथे ठिकाने का नाम अभी स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा, श्रीनगर के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के 2 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। साथ ही, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भारत ने एक पाकिस्तानी चौकी को भी नष्ट कर दिया है। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है और लगातार दुस्साहस कर रहा है।

सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें सक्रिय
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने अपनी सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों को भी सक्रिय कर दिया है। भारतीय सेना पाकिस्तान की हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारत ने जम्मू सीमा के पास पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जहां से ड्रोन हमले किए जा रहे थे। भारत की ओर से लगातार हो रही त्वरित कार्रवाई से पाकिस्तान में डर का माहौल देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment