imd update today : यूपी के कई जिलों में बदलेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News, imd update today, मौसम विभाग ने आज से 29 मार्च तक उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहने का अलर्ट दिया है। ऐसे में इस पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, बल्कि गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी और तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। इस हफ्ते अधिकतम और न्यूनतम दोनों तरह का तापमान बढ़ेगा। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। हालांकि शनिवार की रात को मौसम करवट बदल सकता है, जिस वजह से रविवार को हल्की बारिश हो सकती है और हवाएं चल सकती हैं, लेकिन इससे तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा।

शनिवार की रात को करवट बदलेगा मौसम

IMD के मुताबिक, मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से पश्चिम विदर्भ से उत्तर-दक्षिण तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इस मौसमी परिस्थिति के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्ता से हवाएं चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ छिटपुट से लेकर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन 29 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। शनिवार की रात को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम करवट बदलेगा। करीब 12 जिलों में हल्की बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहेगा। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद और अयोध्या समेत अन्य जिलों में तीखी धूप निकलेगी।

उत्तर प्रदेश में 34 डिग्री अब तक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। आज 24 मार्च 2025 की सुबह अधिकतम तापमान 34.03 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 16.99 °C और 35.59 °C रहने के आसार हैं। हवा में 8% नमी है और हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 6:06 बजे उदित हुआ और शाम 6:19 बजे अस्त होगा। बीते दिन राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्र सेल्सियस कानपुर में दर्ज किया गया।

तारीख तापमान (डिग्री सेल्सियस) आकाश
25 मार्च 34.03 आकाश साफ
26 मार्च 36.39 आकाश साफ
27 मार्च 39.65 आकाश साफ
28 मार्च 39.96 आकाश साफ
29 मार्च 36.88 आकाश साफ
30 मार्च 37.44 आकाश साफ
31 मार्च 38.46 आकाश साफ

Leave a Comment