Uttarakhand Government Advertisement

ग्वालियर से ड्यूटी जॉइन करने जा रहे फौजी से टीटीई ने ली रिश्वत, रेलवे ने की ऐसी कार्रवाई लोग कर रहे तारीफ

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth News: MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से ड्यूटी जॉइन करने के लिए एक फौजी जम्मू जा रहा था। इसी दौरान उससे TTE टीटीई ने रिश्वत मांग ली। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। ग्वालियर के निवासी सूबेदार विनोद कुमार दुबे ने बताया कि वह मालवा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12919 में सफर कर रहे थे। इसी दौरान टीटीई ने उनसे और उनके साथ ट्रेन में सफर कर रहे अग्निवीर जवान की रिश्वत ली।

जवान के किसी परिचित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेलवे को टैग करते हुए पोस्ट कर दिया। जिसके बाद रेलवे के द्वारा कार्रवाई करते हुए टीटीई दलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि, टीटीई की पोस्टिंग लुधियाना डिविजन में है। घटना 9 मई को सोनीपत और पानीपत के बीच हुई थी।

पत्रिका को विनोद कुमार दुबे ने बताया कि वह सूबेदार हैं। 8 मई को इमरजेंसी के कारण वह ड्यूटी के लिए ग्वालियर से जम्मू जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने मालवा एक्सप्रेस से सामान्य टिकट पर यात्रा की। जब शुक्रवार की सुबह ट्रेन सोनीपत और पानीपत के बीच थी। तभी टीटीई के द्वारा उनके टिकट मांगा गया। सूबेदार के द्वारा जनरल टिकट और आर्मी आई कार्ड दिखाया ।

TTE ने फाइन भरने को कहा

विनोद कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने आईडी कार्ड दिखाकर बताया कि वह जम्मू ड्यूटी के वापस जा रहे हैं। बावजूद इसके TTE के द्वारा फाइन लगाने की बात कही गई और जनरल कोच में जाने के लिए कहा गया। सूबेदार के साथ सफर कर रहे अग्निवीर जवान जाहिर खान से भी टीटीई ने 150 सौ रुपए लिए और टिकट देने की जगह पर कुछ लिख दिया। साथ ही रसीद भी नहीं दी।
जवान के परिचित ने किया ट्वीट

जवान के परिचित महेंद्र वाही के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेल मंत्रालय को टैग करके TTE के ऊपर कार्रवाई के लिए कहा गया। इसके बाद उस ट्वीट पर रेल सेवा के आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट किया गया कि संबंधित टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Comment