Uttarakhand Government Advertisement

Haryana News : 15 जून से पहले नाली सफाई का कार्य पूरा करें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana News , चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलों में बाढ़ सुरक्षा प्रयासों की निगरानी कर रहे सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में मानसून के मौसम से पहले पानी की सफाई को प्राथमिकता दें।
उन्होंने उन्हें निर्देश दिया कि कार्य के लिए तुरंत एक कार्यक्रम बनाकर कार्य की निगरानी के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को नियुक्त करें ताकि 15 जून, 2025 से पहले नाली सफाई का कार्य पूरा हो सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलों में बाढ़ सुरक्षा प्रयासों की निगरानी कर रहे सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में मानसून के मौसम से पहले पानी की सफाई को प्राथमिकता दें।
उन्होंने उन्हें निर्देश दिया कि कार्य के लिए तुरंत एक कार्यक्रम बनाकर कार्य की निगरानी के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को नियुक्त करें ताकि 15 जून, 2025 से पहले नाली सफाई का कार्य पूरा हो सके।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने मानसून सीजन से पहले बाढ़ राहत उपाय करने के लिए सभी उपायुक्तों और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 1.49 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।


डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि कुल राशि में से 99 लाख रुपये सभी उपायुक्तों को ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की तैयारियों के लिए जारी कर दिए गए हैं। इन निधियों का उपयोग जल निकासी, भोजन और वस्त्र वितरण तथा चारा आपूर्ति इत्यादि के लिए किया जाएगा।


इसके अतिरिक्त, शहरी क्षेत्रों में जलभराव से निपटने और भारी वर्षा की चुनौतियों का प्रबंधन करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को 50 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस निधि से विभाग प्रभावी जल निकासी समाधान लागू करने और शहरों को संभावित बाढ़ से बचाने में सक्षम होगा।