Uttarakhand Government Advertisement

प्रदेशभर में पर्यावरण दिवस के मौके पर चलाये जायें जागरूकता अभियान

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज सचिवालय में पर्यावरण दिवस को वृहद स्तर पर आयोजित किए जाने के संबंध में संबंधित विभाग एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की विषय-वस्तु प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित होगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यावरण दिवस की विषय-वस्तु के अनुरूप प्रदेश भर में जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाएं। प्रत्येक गतिविधि में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों के प्रभावी व्यक्तियों, चिकित्सकों, वकीलों, स्वयं सहायता समूहों आदि को शामिल करें। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ एवं स्वयं सहायता समूहों को शामिल करते हुए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश भर में सफाई अभियान आयोजित किए जाएं। ग्राम पंचायतों, शहरों, सड़कों, नदियों के लिए सफाई अभियान आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों द्वारा पर्यावरण दिवस पर अभिनव प्रयास किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित भी किए जाएं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, एल. फ़ैन्नाई, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, सी. रविशंकर, विनोद कुमार सुमन, निदेशक उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एस.पी. सुबुद्धि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही जनपदों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।